सतना, 23 जनवरी 2020/ जिले की 7 नगर परिषदों के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही गुरूवार को प्रातः 11 बजे से संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के तीन अलग-अलग कक्षो में कड़ी सुरक्षा के बीच कलेक्टर डॉ सत्येन्द्र सिंह की सतत निगरानी में नियुक्त अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। इसमें नगर परिषद कोठी, अमरपाटन, उचेहरा, नागौद, रामपुर बघेलान, बिरसिंहपुर तथा जैतवारा के वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
जिला शहरी विकास अभिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद नागौद के वार्ड क्रमांक- 1, 14 एवं 15 अनुसूचित जाति के लिए, वार्ड क्रमांक- 2, 3, 7 एवं 12, अन्य पिछडा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक- 1 एवं 14 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक- 2 एवं 7 अन्य पिछडा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक- 6, 9, 10 एवं 11 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए।
नगर परिषद रामपुर बघेलान के वार्ड क्रमांक- 3, 12 अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक- 4, 6 एवं 11 अनुसूचित जनजाति के लिए, वार्ड क्रमांक- 1, 2, 7 एवं 8 अन्य पिछडा वर्ग, वार्ड क्रमांक-3 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक-6 एवं 11 अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड क्रमांक- 1 एवं 2 अन्य पिछडा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक- 9, 13 एवं 14 महिला के लिए आरक्षित किए गए है।
नगर परिषद अमरपाटन के वार्ड क्रमांक- 5, 6 एवं 8 अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक- 3 अनुसूचित जनजाति, वार्ड क्रमांक- 2, 7, 9 एवं 12 अन्य पिछडा वर्ग के लिए, वार्ड क्रमांक- 5 एवं 6 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक- 2 एवं 7 अन्य पिछडा वर्ग महिला तथा वार्ड क्रमांक- 1, 11, 13 एवं 15 महिलाओं के लिए आरक्षित है।
नगर परिषद उचेहरा के वार्ड क्रमांक- 3, 4, 8 एवं 14 अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक- 2, 7, 10 एवं 13 अन्य पिछडा वर्ग, वार्ड क्रमांक- 8 एवं 14 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक- 10 एवं 13 अन्य पिछडा वर्ग महिला तथा वार्ड क्रमांक- 1, 5, 6 एवं 11 महिला के लिए आरक्षित है।
नगर परिषद जैतवारा के वार्ड क्रमांक- 3, 4, 5, 12 एवं 13 अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक- 2, 8, 10 एवं 15 अन्य पिछडा वर्ग, वार्ड क्रमांक- 3, 12 एवं 13 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक- 10, 15 अन्य पिछडा वर्ग महिला तथा वार्ड क्रमांक- 6, 9 एवं 11 महिला के लिए आरक्षित है।
नगर परिषद कोठी के वार्ड क्रमांक- 3, 11, 12 एवं 13 अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक- 1 अनुसूचित जनजाति, वार्ड क्रमांक- 2, 4, 5 एवं 7 अन्य पिछडा वर्ग तथा वार्ड क्रमांक- 3 एवं 12 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक- 5, 7 अन्य पिछडा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक- 6, 10, 14 एवं 15 महिलाओं के लिए आरक्षित है।
इसी प्रकार नगर परिषद बिरसिंहपुर के वार्ड क्रमांक- 2, 4, 11 एवं 15 अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक- 5, 7, 8 एवं 12 अन्य पिछडा वर्ग, वार्ड क्रमांक- 4 एवं 15 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक- 5 एवं 12 अन्य पिछडा वर्ग महिला तथा वार्ड क्रमांक- 1, 3, 10 एवं 14 महिलाओं के लिए आरक्षित है।
नगरीय निकायों के वार्डों का हुआ आरक्षण
• विजय कुमार गौतम